Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाराणसी में ई-रिक्शा चालक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: 16 साल से अटका था मकान, पत्नी बोली- बिल्डर और पारिवारिक विवाद से थे डिप्रेशन में

11 Aug 2026, 12:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260811 061612

वाराणसी में ई-रिक्शा चालक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: 16 साल से अटका था मकान, पत्नी बोली- बिल्डर और पारिवारिक विवाद से थे डिप्रेशन मेंवाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लल्लापुरा इलाके में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 42 वर्षीय ई-रिक्शा चालक इकलाक खां ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयान के अनुसार, आत्महत्या की मुख्य वजह मकान को लेकर बिल्डर और पारिवारिक सदस्यों के साथ चल रहा सालों पुराना विवाद माना जा रहा है।साल से अटका था मकान, 1 हफ्ते से डिप्रेशन में थे इकलाक

घटना के बाद मृतक इकलाक खां की पत्नी यासमीन ने बिलखते हुए मीडिया को बताया कि उनकी शादी को 16 साल हो चुके हैं। पक्की बाजार (पुलिस लाइन क्षेत्र) में उनका पैतृक मकान बन रहा है, जो पिछले 16 वर्षों से फंसा हुआ है।

पीड़ित पत्नी के अनुसार मकान में चार भाइयों का हिस्सा है, जिनमें से तीन परिवार वहीं रह रहे हैं, जबकि इकलाक का परिवार किराए के मकान में रहने को मजबूर था। इकलाक चाहते थे कि बिल्डर और परिवार वाले एक साथ बैठकर मीटिंग कर लें ताकि मकान बन सके या वे अपना हिस्सा बेचकर अलग हो सकें। हालांकि, उनके बड़े भाई और परिवार के अन्य सदस्य मकान निर्माण के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। इसी पारिवारिक खींचतान और किराए के मकान के बढ़ते बोझ से तंग आकर इकलाक पिछले एक हफ्ते से काफी तनाव में थे। वे बार-बार कहते थे कि “अगर मकान का मसला हल नहीं हुआ, तो मैं अपनी जान दे दूंगा।”बस आखिरी बार देख रहा हूं’… और चेतगंज पहुंचते ही आया फोन

घटना के समय को याद करते हुए पत्नी यासमीन ने बताया कि रविवार को इकलाक ने हलदली बाजार में अपनी ऑटो/गाड़ी खड़ी की और घर आए। बच्चों को खिलाते हुए उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कि “बस आखिरी बार देख रहा हूं।”

जब पत्नी ने इस तरह बात करने से मना किया और छोटे बच्चे को छोड़कर किसी ड्राइवर को बुलाने चेतगंज की तरफ निकलीं, तभी किराएदार का फोन आया कि इकलाक ने फांसी लगा ली है। जब तक परिजन दौड़कर पहुंचे, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

पुलिस जांच और अग्रिम कार्रवाई

सिगरा थाना पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। बिल्डर और पारिवारिक विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!