सिंगरौली: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमसरई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली गई भव्य तिरंगा रैली।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमसरई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली गई भव्य तिरंगा रैली।
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला
सिंगरौली: । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में संचालित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत लमसरई स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रभक्ति एवं जनजागरूकता से ओतप्रोत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लेकर ग्राम के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता की जय एवं देशभक्ति के नारों के माध्यम से ग्रामीणों को अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य एवं ग्राम पंचायत सचिव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्राचार्य ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सशक्त करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। ग्राम पंचायत सचिव ने ग्रामीणों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

खाचरौद। सूरि राज 45 आगम एकासन तप पारणोत्सव के अवसर पर रविवार को खाचरौद नगरी धर्म, तप, त्याग…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बिरसिंहपुर | 20 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बिरसिंहपुर | 20 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।