पहाड़ी मंदिर में सनातनी सेवा मंच का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच बांटी गई पूजन सामग्री
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची। पवित्र सावन मास की दूसरी सोमवारी के अवसर पर सनातनी सेवा मंच की ओर से रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर परिसर में नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया गया। मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं के बीच दूध, फूल, बेलपत्र, भांग सहित अन्य पूजन सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन सामग्री प्राप्त की। मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, कार्यसमिति सदस्य संजय जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता के.के. गुप्ता, वार्ड नंबर 29 के पार्षद सुनील यादव, मजदूर यूनियन अध्यक्ष विक्रम सिंह, छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, प्रदेश भाजपा के सुनील साहू, रोहित राज, रांची महानगर उपाध्यक्ष नीरज चौधरी, हेम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पिंटू सिंह, ओमप्रकाश पांडे, चंदन सिंह, राजकुमार जायसवाल, अशोक कुमार पांडे, फिरंगी साहू, रामचंद्र जायसवाल, उज्जवल मिश्रा, मनीष पांडे, अरविंद गुप्ता, सतीश मिश्रा, रानी मिश्रा, रूपाली कृष्णा, विश्वकर्मा जी, आशीष शर्मा, संतोष साहू, पंकज साहू, दिलीप पांडे, सिकंदर जी, धनंजय चंद्रवंशी एवं उमेश वर्मा समेत मंच के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सनातनी सेवा मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि सावन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करना मंच का उद्देश्य है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…
पूरी खबर पढ़ें →
कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…
पूरी खबर पढ़ें →
13वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में 'बिरसा मुंडा शिशु निकेतन' के होनहारों का परचम: जीते 9 पदक…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद, कतरासगढ़ : कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा के लकड़का 4/5 नंबर रेलवे ग्राउंड में अवैध निर्माण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।