A2Z सभी खबर सभी जिले की
मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का संकल्प, दंपति ने किया देहदान का ऐलान।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


झालावाड़। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी नाथूलाल नाथ एवं उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी नाथ ने मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को एसआरजी चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज, झालावाड़ में अपने-अपने देहदान का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर डॉ. मनोज शर्मा ने दंपति के आवेदन प्राप्त कर देहदान कार्ड तैयार किए और उन्हें सौंपे। इससे पूर्व आईसीटीसी काउंसलर राजेंद्र शर्मा ने दंपति की काउंसलिंग की, जिसके बाद दोनों ने तत्काल देहदान की स्वीकृति प्रदान की।
एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल शर्मा ने कहा कि देहदान का संकल्प लेकर दंपति ने मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी रहेगा।
डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि नाथ दंपति की सहज मानवीय संवेदना और कल्याणकारी भावना से निश्चित रूप से अन्य लोग भी प्रेरित होंगे। देहदान से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना के अध्ययन में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी और चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र कुमार तिवारी, डॉ. संजय जैन, आईसीटीसी काउंसलर राजेंद्र शर्मा एवं बलवंत नाथ सहित अन्य उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।