Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कुलपति ने सौपे अग्निवीरों को रोजगारोन्मुख पाठयक्रम के प्रमाण पत्र

11 Aug 2026, 07:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 7923695666334671649सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर ने महार रेजीमेंट सेंटर के अग्निवीरों को रोजगारोन्मुख पाठयक्रम के प्रमाण पत्र सौपे गये। विश्वविद्यालय के कम्युनिटी कॉलेज के माध्यम से पंजीयन दिसंबर माह में प्रांरभ किये गये थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो.यशवंत सिंह ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि सुबेदार मेजर संजय साहो (जीएसओ1) एवं नायब सुबेदार अनिल कुमार महार रेजीमेंट सेंटर रहे। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन कुलपति सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी प्रो. सुशील कुमार काशव ने कुलपति प्रो. वाय.एस. ठाकुर का स्वागत किया । कम्युनिटी कॉलेज द्वारा कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. एस.पी. उपाध्याय का स्वागत किया गया । नोडल अधिकारी प्रो. काशव ने बताया कि कम्युनिटी कॉलेज के माध्यम से संचालित तीन सार्टिफिकेट कोर्स में अग्निवीरों को प्रवेश दिया गया था । दिसंबर माह से कुल पंजीयन 272 (1- प्रोफ़ेशनल कम्युनिकेशन सर्टिफ़िकेट कोर्स, 2- बेसिक कंप्यूटर एप्लीकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्टिफ़िकेट कोर्स, 3- योग और वेलनेस सर्टिफ़िकेट कोर्स) किये गये थे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय. एस ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेना की एक इकाई के रूप में महार रेजीमेंट जहां जांबाज एवं कुशल सैनिक तैयार कर रही है। उन्होनें कहा कि अग्निवीर सेना की गाईडलाईन के अनुसार कुछ समय के लिये अपनी सेवा सेना में देगें। कुछ अग्निवीरों को सेना में लिया जायेगा । एवं तय समय के उपरांत सेवानिवृत किया जायेगा। ऐसे में अग्निवीरों को ये प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे । एक विश्वविद्यालय के रूप में हम अपनी भूमिका का निर्वाह करते हुये उन्हे शैक्षणिक, व्यावसयिक एवं तकनीकी दक्षता के साथ डिग्री भी प्रदान कर रहे है। ताकि जवान सेवाकालीन समय में भी अपनी शिक्षा जारी रख सकें।
मुख्य अतिथि सुबेदार संजय साहो (जीएसओ1) ने कहा कि वर्तमान में अग्निवीरों को आधुनिक तकनीकी जैसे ड्रोन, प्रशिक्षण की आवश्यकता है। तकनीकी ज्ञान होने पर वे कार्य को उपयोगिता के साथ कर सकेगें। कुलसचिव डॉ. एस. पी उपाध्याय ने बताया कि हम कम्युनिटी कॉलेज कोर्स में विस्तार कर रहे है । अग्निवीरों को ध्यान में रखते हुये हम विशेष ड्रोन टैक्नोलाजी कोर्स डिजाईन कर रहे है। एवं कम्यूटर बेसिक कोर्स एवं योगा इस साल अग्निवीरों को दिया गया है। और उसके परिमाण भी बहुत अच्छे जा रहे है। इस मौके पर कोर्स कोआर्डिनेटर डॉ. अभिषेक बंसल और डॉ. अरूण साहो ने कोर्स को लेकर अपने – अपने विचार रखें । इस अवसर पर महार रेजीमेंट सेंटर अधिकारी सहित कम्युनिटी कॉलेज कार्यालय सहायक निशांक शर्मा, अनुराग बृजपुरिया, बंसत माझी राकेश अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!