Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सदर अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ दंत शिविर के पहले दिन 110 बच्चों का हुआ दंत इलाज

11 Aug 2026, 10:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260811 WA0265

IMG 20260811 WA0274

जिला प्रशासन, धनबाद के सौजन्य से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत आज सदर अस्पताल में 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए आज विशेष दंत चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन कुल 110 बच्चों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क उपचार एवं परामर्श दिया गया।

पहले दिन प्रदान की गई प्रमुख दंत चिकित्सा सेवाएं

फिलिंग (दांत भरना): 37 बच्चे
एक्सट्रैक्शन (दांत निकालना): 35 बच्चे
रूट कैनाल थेरेपी (RCT): 12 बच्चे
ओरल हेल्थ एजुकेशन एवं काउंसलिंग: 12 बच्चे
स्केलिंग (दांतों की सफाई): 09 बच्चे
फ्लोराइड वार्निश: 05 बच्चे

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार उपचार के उपरांत शिविर में आए सभी बच्चों के बीच ओरल हेल्थ किट का भी वितरण किया गया, ताकि वे मौखिक स्वच्छता का ध्यान रख सकें।

विभिन्न रोगों के लिए निःशुल्क उपचार सुविधा उपलब्ध

11 अगस्त से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत सदर अस्पताल में दंत रोग के अलावा क्लब फुट, ऑर्थोपेडिक समस्याएं, त्वचा रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति परामर्श, नेत्र रोग, कान-नाक-गला (ENT) तथा न्यूरोसर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श, जांच, उपचार एवं सर्जरी की पूरी सुविधा निःशुल्क दी जा रही है।

इसके माध्यम से जन्मजात हृदय रोग (CHD), डाउन सिंड्रोम, विकास संबंधी विकार, सुनने व देखने की समस्या, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट और एनीमिया जैसी बीमारियों की समय पर पहचान कर बच्चों को स्वस्थ जीवन प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

24 अगस्त को कटे होंठ एवं तालु का विशेष शिविर

आगामी 24 अगस्त 2026 को कटे होंठ एवं तालु (Cleft Lip & Palate) से पीड़ित बच्चों की विशेष जांच, परामर्श एवं उपचार के लिए समर्पित शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस जन-कल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और चिन्हित बच्चों को सदर अस्पताल लाएं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक
Dhanbad21 Sep

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका
Dhanbad21 Sep

भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका

कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!