Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हुई श्रावण मास के दूसरे सोमवार की महाआरती

12 Aug 2026, 01:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260812 WA0023

कालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हुई श्रावण मास के दूसरे सोमवार की महाआरत

 

मुकेश कमार

कुरुक्षेत्र, 11 अगस्त।

प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री कालेश्वर महादेव मंदिर में सावन मास के दूसरे साेमवार की रात्रि को महाआरती का आयोजन किया गया। इस आरती में वैश्य अग्रवाल पंचायत के महासचिव एवं प्रसिद्ध समाजसेवी नवकेतन गोयल ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया, जबकि नगर के प्रमुख समाजसेवी सुरेंद्र सुधा (काका) मुख्य यजमान तथा नगर पार्षद परमवीर सिंह प्रिंस विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

अतिथियों का मंदिर में पहुंचने पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, प्रधान यशेन्द्र शर्मा, प्रधानमहासचिव रामपाल शर्मा तथा वरिष्ठ उपप्रधान एवं पूर्व पार्षद नितिन भारद्वाज लाली ने सभा की ओर से वेद मंत्रोच्चारण तथा शंख ध्वनि के बीच पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों ने भगवान कालेश्वर की महाआरती की और आशीर्वाद लिया। आचार्य नरेश तथा मंदिर के पुजारी राकेश शुक्ला के नेतृत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों ने पूजा अर्चना के पश्चात आरती संपन्न करवाई। सभी अतिथियों को सभा की ओर से आशीर्वाद स्वरूप अंग वस्त्र तथा प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

 

पवित्र कालेश्वर तीर्थ में अब होगा स्वच्छ जल का भराव, अतिथियों ने की ट्यूबवेल लगवाने की घोषणा

 

महाआरती में शामिल मुख्यातिथि नवकेतन गाेयल तथा मुख्य यजमान सुरेंद्र सुधा (काका) ने कालेश्वर तीर्थ में स्वच्छ जल भराव के लिए ट्यूबवेल लगवाने की घोषणा की और कहा कि शीघ्र ही ट्यूबवेल लगवाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि कालेश्वर तीर्थ के जीर्णोद्धार का कार्य लगभग पांच वर्ष पहले कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने 50 लाख रुपये की अनुमानित लागत से करवाया था लेकिन विकास बोर्ड ने तीर्थ में जलभरने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया जिस कारण तीर्थ बिना जल के ही है। उन्होंने नवकेतन गोयल तथा सुरेंद्र सुधा द्वारा तीर्थ में स्वच्छ जलभराव के लिए ट्यूबवेल लगवाने की घोषणा का स्वागत करते हुए श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

बिना नंदी के हैं कालेश्वर महादेव

 

श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि श्री कालेश्वर महादेव मंदिर में प्रत्येक सावन मास में सोमवार की रात्रि को विशेष महाआरती का आयोजन किया जाता है। यह एकमात्र शिवालय है जहां पर नन्दी स्थापित नहीं है। उन्होंने बताया कि कालेश्वर की पूजा करने से अकाल मृत्यु नहीं होती। इस मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा अर्चना करने आते हैं। श्रावण के मास में कालेश्वर की पूजा करने का विशेष महत्त्व है। रामपाल शर्मा ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में महाप्रतापी राजा रावण ने भगवान शिव की पूजा कर काल पर विजय का आशीर्वाद मांगा था। तब रावण ने कहा था कि इस आशीर्वाद के समय कोई साक्षी नहीं होना चाहिए। मान्यता अनुसार नंदी को कैलाश पर्वत पर छोडक़र भगवान शिव ने इसी स्थान पर रावण को काल पर विजय का आशीर्वाद दिया था।

 

 

फोटो परिचय

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!