Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

तिरंगा हमारी शान, हमारी पहचान और राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है – आकाश सिंह राजपूत

12 Aug 2026, 03:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 2189159872755303224सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सुरखी विधानसभा के बिलहरा मंडल में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हुई यह यात्रा करीब 3 बजे तक पूरे नगर में भ्रमण करती रही। हाथों में तिरंगा लेकर निकले सैकड़ों लोगों के उत्साह और भारत माता के जयघोष से पूरा बिलहरा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भव्य तिरंगा यात्रा में युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा नेता आकाश सिंह राजपूत तथा मंत्री प्रतिनिधि मूरत सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल,गौरव गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यात्रा में नगर एवं आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में नागरिक, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं शासकीय हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान नगर की सड़कों पर देशभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारों और भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। नागरिकों ने जगह-जगह यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने कहा तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की आन, बान और शान है। इसके सम्मान में भारत की आजादी के लिए हजारों स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान की गौरवगाथा हमारे तिरंगे में समाहित है। इसलिए तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का गौरव और कर्तव्य है। तिरंगा किसी जाति का नहीं, किसी धर्म का नहीं, किसी राजनीतिक दल का नहीं, तिरंगा हर भारतीय का है। यह हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। तिरंगे के नीचे हम सबकी पहचान केवल एक है,हम भारतीय हैं।
मैं क्षेत्र के सभी युवाओं, माताओं-बहनों, बुजुर्गों और प्रत्येक देशवासी से आह्वान करता हूं कि तिरंगा यात्रा में पूरे उत्साह और गर्व के साथ शामिल हों। हाथों में तिरंगा लेकर जब हम एक साथ आगे बढ़ेंगे, तो यह केवल एक यात्रा नहीं होगी, बल्कि राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति हमारे संकल्प का संदेश होगी। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी देशवासियों और प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हर घर तिरंगा फहराएं और आजादी के पर्व को हर्ष, उल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाएं। आज आवश्यकता है कि युवा शक्ति आगे आए, तिरंगे को अपना गौरव माने और देश की एकता एवं अखंडता के लिए संकल्प ले। जिस तिरंगे के लिए हमारे वीरों ने अपना जीवन समर्पित किया, उस तिरंगे को हर घर तक पहुंचाना और उसका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। बिलहरा के बाद अब सिहोरा मंडल में भी तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। लगातार आयोजित हो रही इन तिरंगा यात्राओं के माध्यम से सुरखी विधानसभा में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!