Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

230से अधिक वारंटियों एवं फरार आरोपियों पर कार्यवाही, 213गुंडा-हिस्ट्रीशीटरों की चैकिंग की गई

12 Aug 2026, 06:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 5247010650305841032

FB IMG 1281273393022940363सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, फरार अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ करने तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के नेतृत्व में सागर पुलिस द्वारा पूरे जिले में व्यापक एवं प्रभावी कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया।
इस अभियान की खास बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया स्वयं पूरी रात अभियान की मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होंने न केवल पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, बल्कि मैदानी स्तर पर चल रही कार्रवाई की लगातार जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं पुलिस टीमों को आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन भी दिया।
अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी सहित जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी एवं 700 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी देर रात तक लगातार मैदान में सक्रिय रहे।
कॉम्बिंग गश्त की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा कटरा बाजार में शहर के संपूर्ण पुलिस बल को स्वयं ब्रीफ किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान के उद्देश्य, प्राथमिकताओं तथा कार्रवाई की रणनीति के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए। वहीं देहात क्षेत्र के समस्त पुलिस बल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश देकर एक साथ रवाना किया गया। इसके बाद सागर शहर से लेकर जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं थाना क्षेत्रों तक पुलिस की टीमें एक साथ सक्रिय हुईं और चिन्हित अपराधियों, वारंटियों, गुंडा एवं हिस्ट्रीशीटरों तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सघन चेकिंग एवं धरपकड़ की कार्रवाई की गई।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया लगातार अभियान की संपूर्ण रात्रि मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चल रही कार्रवाई की जानकारी ली तथा अधिकारियों से लाइव फीडबैक प्राप्त किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी भी लगातार मैदानी अधिकारियों के संपर्क में रहे और कार्रवाई को प्रभावी एवं परिणाममूलक बनाने के लिए टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर थाना स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों तक सभी ने रातभर पूरी मुस्तैदी और समर्पण के साथ ड्यूटी की। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश, चेकिंग एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिलेभर में बड़ी संख्या में वारंटियों एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
प्रमुख कार्रवाई ,112 स्थाई वारंट तामील/गिरफ्तारी।,200 गिरफ्तारी वारंट तामील/गिरफ्तारी, धारा 170 BNSS के तहत 12 कार्रवाई।,09 अन्य फरार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवा, 09 अवैध शराब के प्रकरण दर्ज/कार्रवाई।,213 गुंडा एवं हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग।,अभियान में कुल 339 प्रमुख वैधानिक कार्रवाइयां की गईं।
पूरे जिले में एक साथ अचानक और व्यापक स्तर पर हुई इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हुई।
पुलिस द्वारा चिन्हित अपराधियों के घरों एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा गुंडा एवं हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों की जानकारी लेकर उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया का स्पष्ट संदेश,सागर जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फरार वारंटियों, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन निर्भीक होकर रहें और अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश है कि कानून की पकड़ से कोई भी बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस प्रकार की अचानक, योजनाबद्ध और व्यापक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!