Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

लायंस क्लब ऑफ रांची दृष्टि का तृतीय इंस्टॉलेशन समारोह धूमधाम से संपन्न

12 Aug 2026, 05:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची दृष्टि का तृतीय इंस्टॉलेशन समारोह होटल ग्रीन होराइजन, रांची में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में पीएमजेएफ लायन शुभ्रा मजूमदार, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, जिला 322A मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं पीएमजेएफ लायन राहुल वर्मा, लायन माधव लखोटिया, लायन कमल जैन, लायन संजय कुमार, लायन सुजीत कुमार, एमजेएफ लायन सिद्धार्थ मजूमदार, लायन सीमा बाजपेयी एवं लायन कंचन साहू समेत कई विशिष्ट अतिथियों ने समारोह में शिरकत की।

IMG 20260812 WA0005समारोह के दौरान लायन सिद्धार्थ मजूमदार ने नए सदस्यों का इंडक्शन कराया, जबकि लायन राहुल वर्मा ने लायंस क्लब ऑफ रांची दृष्टि के नए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का इंस्टॉलेशन कराया।

इस अवसर पर क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट लायन अपर्णा झा ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए सेवा कार्यों एवं सामाजिक पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्लब ने शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों की सहायता, महिला एवं बाल कल्याण तथा सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां संचालित कीं। उन्होंने कहा कि स्थापना काल से ही क्लब ने सेवा को केंद्र में रखते हुए जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है।

लायन शिव कुमार ने लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने क्लब के विजन एवं आगामी सेवा योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला एवं बाल कल्याण, युवा विकास तथा सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में सार्थक एवं टिकाऊ परियोजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

समारोह में विभिन्न लायंस क्लबों से पहुंचे अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, रीजन एवं जोन चेयरपर्सन को भी सम्मानित किया गया। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट लायन अपर्णा झा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एमजेएफ लायन राजेश केडिया, लायन आरती कुमारी सहित आयोजन समिति एवं क्लब के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में लायन आरती कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। इस दौरान लायंस क्लब ऑफ रांची दृष्टि ने “वी सर्व: हम सेवा करते हैं” की भावना के साथ समाज में सेवा, सहयोग और सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक
Dhanbad21 Sep

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका
Dhanbad21 Sep

भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका

कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
सालदाहा सभागार में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह, रतिलाल टुडू ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित
Dhanbad21 Sep

सालदाहा सभागार में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह, रतिलाल टुडू ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

13वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में 'बिरसा मुंडा शिशु निकेतन' के होनहारों का परचम: जीते 9 पदक…

पूरी खबर पढ़ें →
रेलवे ग्राउंड में अतिक्रमण के कारण बच्चों के खेल-कूद के मैदान पर आया संकट
Dhanbad21 Sep

रेलवे ग्राउंड में अतिक्रमण के कारण बच्चों के खेल-कूद के मैदान पर आया संकट

धनबाद, कतरासगढ़ : कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा के लकड़का 4/5 नंबर रेलवे ग्राउंड में अवैध निर्माण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!