Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने हरी झंडी देकर किया रवाना

12 Aug 2026, 11:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 6714683914525583348

FB IMG 6661558534403388143

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सागर पुलिस द्वारा पीटीसी ग्राउंड सागर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में टू-व्हीलर पर तिरंगा ध्वज लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा पीटीसी ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण तरीके से शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस जवानों के हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के उत्साह ने शहर के वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा पीटीसी ग्राउंड से प्रारंभ होकर,खेल परिसर → कृष्णगंज चौराहा → तीनमड़िया → परकोटा → तीनबत्ती → कटरा मस्जिद → राधा तिराहा → भगवानगंज → कबूला पुल → कैंट थाना → डीएनसीबी स्कूल परिसर से वापस पीटीसी ग्राउंड परिसर में संपन्न हुई। यात्रा में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप यातायात उप पुलिस अधीक्षक मयंक चौहान,रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी शहर के समस्त थाना प्रभारी ,रेडियो जिला प्रभारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियो ने बढ़चढकर भाग लिया यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण अनुशासन के साथ यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा। सागर पुलिस की इस तिरंगा यात्रा ने पुलिस बल में राष्ट्रप्रेम, एकता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और मजबूत किया। यात्रा का उद्देश्य केवल तिरंगा लेकर चलना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान की भावना को जागृत करना भी रहा। सागर पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अवसर पर आयोजित यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और एकता का प्रेरणादायी संदेश लेकर शहरवासियों के बीच पहुंची

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!