हर घर तिरंगा अभियान के तहत सासनी एवं सिकंदराराऊ में निकली तिरंगा रैली, जन-जागरूकता का दिया संदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस।शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी अतुल वत्स द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं अभियान में सहभागिता के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में विकास खंड सासनी में खंड विकास अधिकारी एवं विकासखंड के कर्मचारियों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं गरिमा को बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। रैली में प्रतिभागियों ने देशभक्ति के संदेशों के साथ नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।
इसी प्रकार विकास खंड सिकंदराराऊ में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तिरंगा रैली एवं सेल्फी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया तथा राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी लेकर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
उन्होंने लोगों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं झंडा संहिता में दिए गए नियमों का पालन करने का भी आह्वान किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨⚖️ **बड़ी खबर | 7 साल तक की सजा वाले मामलों में जेल भेजना ही पहला रास्ता…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में दबंगई का आरोप! लोहानी सराय में परिवार को घेरने, पथराव और…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा तथा एसडीओपी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…
पूरी खबर पढ़ें →
मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…
पूरी खबर पढ़ें →
1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।