सिदगुवा मे नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन



सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सागर के कर्रापुर सेक्टर अंतर्गत नवांकुर समिति अभिनयतोष महिला बाल विकास समिति ग्राम सिदगुवां में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया, सरपंच रुद्रप्रताप सिंह,पंचायत सचिव, जन अभियान परिषद संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया, नवांकुर समिति पदाधिकारी नीलरतन पात्र, चंदप्रकाश शुक्ला, अभय कुमार, मेंटर संदीप कुमार, महिला बाल विकास सुपरवाइजर श्रीमति स्नेहा आठिया, शासकीय विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाये, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम के महिला, पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। हरियाली अमावस्या पर आयोजित हरियाली यात्रा को नरयावली विधायक एवं सिदगुवां सरपंच ने उपस्थित ग्रामवासियों को उद्बोधन देते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं वृक्षों के महत्त्व पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें इनकी संरक्षण एवं संवर्धन करने की बहुत ही आवश्यकता है। जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन अभियान परिषद इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहा है। साथ ही नवांकुर सखियो को पौधा वितरित किया जाता है ताकि वे पौधों को वृक्ष में परिनत करे। उन्होंने कहा कि सभी नवांकुर सखियों को कुछ बीज़ उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे अगले वर्ष पौधों सहित कार्यक्रम में उपस्थित होगे उन पौधों को वितरित किए जाएंगे। प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष मानेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों, ग्रामवासियों, विद्यालय शिक्षक शिक्षिकाओं ग्राम पंचायत के कर्मचारी महिला बाल विकास के अधिकारी कर्मचारी, नवांकुर एवं प्रस्फुटन समिति के सभी सदस्यों का आभार माना। तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया यात्रा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा को नरयावली लारिया ने तिरंगा एवं स्वतंत्रता दिवस के महत्त्व पर उद्बोधन दिया ,ग्राम सिदगुवां में पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया ,मध्य प्रदेशजन अभियान परिषद विकासखंड सागर के कर्रापुर सेक्टर अंतर्गत नवांकुर पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया, सरपंच संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया ने कहा कि गांव में पुस्तकालय संचालन का उद्देश्य लोगों का पढ़ने के प्रति रुचि जागृत करने के साथ साथ अनावश्यक मोबाइल का उपयोग में कमी लाना है। सभी ने प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष मानेंद्र सिंह से व्यवस्थित पुस्तकालय संचालन के लिए आग्रह किया। सरपंच ने यथायोग्य का सहयोग का आश्वासन दिया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



