A2Z सभी खबर सभी जिले की
फॉर्च्यूनर की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल, मथुरा रेफर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


˜
सोरों से कांवड़ लेकर जा रहे थे राजस्थान के दौसा के युवक
हाथरस सिकंदराराऊ। गंगाघाट सोरों से बाइक पर कांवड़ लेकर जा रहे तीन कांवड़ियों को कासगंज रोड स्थित हबीबपुर के निकट मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मथुरा रेफर किया गया है।
दौसा, राजस्थान के बाजाबीड़ा गांव निवासी रामकिशोर, महेश और हेतराम गंगाघाट सोरों से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। इनमें से दो बाइक पर थे और एक पैदल चल रहा था। विपरीत दिशा से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कांवड़ियों के साथी बच्चू सिंह ने अज्ञात फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ अमित पांठक ने बताया कि कांवड़ियों ने मथुरा रेफर करने का अनुरोध किया था। पुलिस को कार की बॉडी का एक टुकड़ा मिला है, जिसके आधार पर जांच जारी है।
घायल कावड़िये को इलाज के लिए ले जाते साथी। संवाद
दुर्घटना के बाद से यह चर्चा तेजी से फैल रही है कि कार में जिले के एक बड़े नेता सवार थे। वायरल वीडियो में कार स्पष्ट दिख रही है। हालांकि, आगे की सीट पर बैठे नेता अस्पष्ट नजर आ रहे हैं। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।