A2Z सभी खबर सभी जिले की
महराजगंज में भव्य तिरंगा महोत्सव, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा बालाजी लॉन – हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों और लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
12 Aug 2026, 10:45 PM • Vande Bharat Live TV News


महराजगंज।
रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
महराजगंज में भव्य तिरंगा महोत्सव, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा बालाजी लॉन –
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों और लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

महराजगंज, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बुधवार को बालाजी लॉन में भव्य तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति का जोश देखने को मिला। तिरंगा सेल्फी प्वाइंट, रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों ने महोत्सव को आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय और सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विभागीय स्टॉल और प्रदर्शनी रहे आकर्षण का केंद्र-
कार्यक्रम से पहले अतिथियों ने महोत्सव परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल और प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इनमें शासन की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विभागीय उपलब्धियों की जानकारी प्रदर्शित की गई।
वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के अवसर पर लगाई गई विशेष चित्र प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
तिरंगा हर घर तक पहुंचाने की अपील-
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज जनभागीदारी के बड़े राष्ट्रीय उत्सव का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि तिरंगा प्रत्येक नागरिक को देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति व्यक्त करने का अवसर देता है।
उन्होंने जनपदवासियों से तिरंगा यात्राओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। साथ ही वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के अवसर पर सामूहिक गान के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस अब केवल एक दिन का आयोजन नहीं रह गया है, बल्कि जनभागीदारी के साथ मनाया जाने वाला राष्ट्रव्यापी अभियान बन चुका है।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान-
तिरंगा महोत्सव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भूतपूर्व सैनिकों, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग तथा नगरपालिका परिषद के कर्मियों को शॉल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और ओडीओपी टूलकिट योजना के लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई।
सामूहिक वंदे मातरम् से गूंजा परिसर-
वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में महोत्सव में मौजूद लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया। इस दौरान पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया।
छात्र-छात्राओं और कलाकारों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, पीडी रामदरश चौधरी, डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओ प्रभाकर मणि त्रिपाठी, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, ईओ नगरपालिका परिषद आलोक कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




