Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर योगी सरकार ने अतिरिक्त बसों के संचालन का दिया आदेश

12 Aug 2026, 11:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

रक्षाबंधन पर यूपी में छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन

26 से 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत बसें रहेंगी ऑनरोड, चालक-परिचालकों को मिलेगा प्रोत्साहन

लखनऊ। रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम 26 से 31 अगस्त तक छह दिनों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निगम की शत-प्रतिशत बसों को ऑनरोड रखने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।

मंत्री ने बसों और बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, यात्री प्रतीक्षालयों में पर्याप्त रोशनी और पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। यात्रियों की संख्या के अनुसार लखनऊ, कानपुर समेत प्रमुख गंतव्यों के लिए अतिरिक्त सेवाएं संचालित की जाएंगी। दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच बस सेवाओं में भी जरूरत के अनुसार बदलाव किया जाएगा।

परिवहन निगम के एमडी प्रभु एन सिंह ने अधिकारियों को बसों की उपलब्धता और यात्रियों की संख्या पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। बसों और निर्धारित मार्गों की नियमित चेकिंग भी की जाएगी। त्योहार के दौरान संचालन से जुड़े अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, चालकों और परिचालकों का ड्यूटी रोस्टर पहले से तैयार कर नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर उन्हें अवकाश या साप्ताहिक विश्राम नहीं दिया जाएगा।

1800 किमी संचालन पर 1200 रुपये प्रोत्साहन: छह दिनों में 1800 किलोमीटर बस संचालन पूरा करने वाले चालक-परिचालकों को 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालक-परिचालकों को 1800 किलोमीटर से अधिक संचालन करने पर अतिरिक्त दूरी के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों को छह दिन उपस्थित रहने पर 500 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

प्रोत्साहन के लिए बस सेवा का लोड फैक्टर 64 प्रतिशत से अधिक होना आवश्यक होगा। निगम का लक्ष्य त्योहार के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और पर्याप्त बस सेवा उपलब्ध कराना है।

महिलाओं को फ्री सफर का इंतजार: इस बार भी रक्षाबंधन के एक दिन पहले से अगले दिन तक रोडवेज बसों में फ्री का सफर का इंतजार महिलाओं को है। हलांकि अभी तक इस बार निःशुल्क बस यात्रा के लिए आदेश नहीं आया है। कुछ विश्वसनीय मीडिया सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों ने बताया है कि अभी समय है, रक्षबंधन नजदीक आने तक आदेश जारी होगा।

जिला संवाददाता

FB IMG 1786556343404 सीपेंद्र सिंह की कलम से

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।
Mahrajganj12 Sep

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…

पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान
Hathras12 Sep

NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान

हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को मिला ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’
Moradabad11 Sep

कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को मिला ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’

शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षक को किया सम्मानित
Moradabad11 Sep

कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षक को किया सम्मानित

कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj11 Sep

ऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे

ऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!