सऊदी अरब में ड्रोन हमले में बांसगांव के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सऊदी अरब में हुए मिसाइल और ड्रोन हमले में उत्तर प्रदेश के बांसगांव निवासी युवक कमलेश पांडेय की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। कमलेश सऊदी अरब के दम्मम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बस चालक के रूप में काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को रियाद से फोन कर उनके छोटे भाई मुकेश पांडेय को कमलेश की मौत की सूचना दी गई। वहीं, जिलाधिकारी का कहना है कि मामले में विदेश मंत्रालय की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। मामला बांसगांव क्षेत्र के किशुनपुर उर्फ बगही गांव का है। गांव निवासी हरिश्चंद्र पांडेय के पुत्र कमलेश पांडेय वर्ष 2022 में रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब गए थे। वह दम्मम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संचालित बस सेवा में ड्राइवर थे। परिजनों के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात करीब दस बजे कमलेश की अपने परिवार से व्हाट्सऐप पर आखिरी बार बातचीत हुई थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात हवाई अड्डे पर हुए मिसाइल और ड्रोन हमले में कमलेश की जान चली गई। शुक्रवार को उनके छोटे भाई मुकेश पांडेय को फोन के जरिए इसकी सूचना दी गई। इससे पहले भारतीय दूतावास ने भी दम्मम हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत और दो लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी।
कमलेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। उनकी पत्नी, दो बेटियों और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। चार भाइयों में कमलेश दूसरे नंबर पर थे। उनके पिता खेती-किसानी करते हैं। अब परिवार को कमलेश के पार्थिव शरीर के भारत आने का इंतजार है। परिजन शव को घर लाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई और आधिकारिक सूचना की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए कमलेश पांडेय की मौत से उनके गांव में भी शोक का माहौल है। हालांकि, जिला प्रशासन के मुताबिक, मौत की आधिकारिक पुष्टि के लिए विदेश मंत्रालय से सूचना मिलने का इंतजार है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर के भनवापुर ब्लॉक में कथित फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण में अब नए सिरे से जांच होगी। डीआईजी…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले की 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
सीधी/ चुरहट, (सुरेन्द्र दुबे)24 अक्टूबर 2026। विंध्य क्षेत्र के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में…
पूरी खबर पढ़ें →
लुधियाना में बदमाशों ने एक युवक की तलवार से हाथ काटा, किराना दुकान पर छोड़ हुए फरार लुधियाना…
पूरी खबर पढ़ें →
धार 24, अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर। उपखंड क्षेत्र में मूंड़ला से हरिगढ़ जाने वाली डामरीकरण सड़क पर नागाली नदी की पुलिया का एक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।