लुधियाना में बदमाशों ने एक युवक की तलवार से हाथ काटा, किराना दुकान पर छोड़ हुए फरार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लुधियाना में बदमाशों ने एक युवक की तलवार से हाथ काटा, किराना दुकान पर छोड़ हुए फरार
लुधियाना ( पंकज कुमार शर्मा)
लुधियाना। शनिवार सुबह बदमाशों ने रेडू साहिब गुरुद्वारे के पास एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को बेरहमी से पीटने के बाद उस पर तलवार से कई वार किए और उसका एक हाथ काटकर शरीर से अलग कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित कटे हुए हाथ को एक लिफाफे में डालकर इलाके की किराना दुकान पर पहुंचे और दुकानदार को सौंप दिया।
उन्होंने दुकानदार से कहा कि वह इसे अपने पड़ोसी को देदे और धमकी देकर गये । घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। शनिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि रेडू साहिब गुरुद्वारे के पास मारपीट हुई है।
सूचना मिलते ही थाना डाबा के एसएचओ जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में सामने आया कि हमलावरों ने युवक के साथ मारपीट की थी। इसके बाद आरोपितों ने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसका हाथ काटकर अलग कर दिया।
बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल युवक को आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शक्ति सिंह उर्फ भूरा (40) के रूप में हुई है।
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। युवक और आरोपितों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस उस किराना दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जहां आरोपित कटे हुए हाथ को लिफाफे में डालकर देकर गए थे। फुटेज के जरिए आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर के भनवापुर ब्लॉक में कथित फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण में अब नए सिरे से जांच होगी। डीआईजी…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले की 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
सीधी/ चुरहट, (सुरेन्द्र दुबे)24 अक्टूबर 2026। विंध्य क्षेत्र के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में…
पूरी खबर पढ़ें →
धार 24, अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर। उपखंड क्षेत्र में मूंड़ला से हरिगढ़ जाने वाली डामरीकरण सड़क पर नागाली नदी की पुलिया का एक…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर गाज़ीपुर से सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की चेकिंग का लिया जायजा, केंद्र व्यवस्थापकों को दिए…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।