Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने समया बिध पत्रो की समीक्षा करते हुए आदेशित किया कि जिले के शिक्षा अधिकारी जिले के शासकीय विद्यालयों के शिक्षको के कार्यों की शतत मानीटरिग करें

13 Aug 2026, 11:25 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

मैहर

FB IMG 1786586005786

कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने बुधवार सुबह कलेक्टर कार्यालय सभागृह में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी भी दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि 14 अगस्त शुक्रवार को मैहर तहसील के रिवारा क्लस्टर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। रिवारा क्लस्टर में पटेहरा, जोबा, बराखुर्द, गोरड्या, पिपराबरखंड, लटागांव, रिवारा, झांझवरी, जुडवानी, सांरग, मौदहा, चौपडा, भदनपुर उ.प., भदनपुर द.प. ग्रामों के नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और शासकीय योजनाओं के हितलाभ वितरित किए जाएंगे।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विभागकर समीक्षा कर अधिकारियों को संतुष्टि पूर्वक शिकायत निराकरण करने के निर्देश दिए। राजस्व, पंचायत ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल निगम को शिकायत निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने नॉन-अटैंडेंट शिकायतों के लिए महिला एवं बाल विकास के अधिकारी और तहसीलदार अमरपाटन का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि 13 अगस्त को उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में सुबह 08.45 पर फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। उसके बाद सुबह 10.45 बजे से हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकली जाएगी। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त के कार्यक्रम के पश्चात मैहर के शासकीय बालक हाई स्कूल में मिड-डे मिल अंतर्गत विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी द्वारा 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी बैठक में दिए।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने संबल योजना के क्रियान्वयन और जीर्ण शीर्ण भवनों को डिस्मेंटल करने के कार्य की समीक्षा कर कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में संदीपनी विद्यालय मैहर अंतर्गत निर्माणधीन कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नवीन कलेक्टर कार्यालय निर्माण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिले के विज़न डाक्यूमेंट पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर एनीमिया से पीड़ित महिलाओं के पोषण सुधार और एक्स-रे स्क्रीनिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी को जिले के शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में एडीएम सुश्री संजना जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री शैलेंद्र सिंह, जिले के सभी एसडीएम और सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

मैहर ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!