A2Z सभी खबर सभी जिले की
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सारंगी में निकली तिरंगा यात्रा, कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया हुईं शामिल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अमित पाटीदार/सारंगी।
देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सारंगी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पेटलावद विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया विशेष रूप से शामिल हुईं।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हायर सेकेंडरी स्कूल से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा यात्रा में शामिल हुए। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।


यात्रा हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर लोगों का उत्साह बढ़ाया।
यात्रा में शामिल लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान नगर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।