नारनौल शहर में गोवंश का आतंक, रोजाना हो रहे हादसे, प्रशासन मौन*

प्रेस नोट
*नारनौल शहर में गोवंश का आतंक, रोजाना हो रहे हादसे, प्रशासन मौन*
*नारनौल।* शहर में आवारा गोवंश का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सड़कों, बाजारों और मुख्य चौराहों पर झुंड के झुंड गाय-बैल बैठे रहते हैं, जिससे रोजाना बड़े हादसे हो रहे हैं।पिछले कुछ दिनों में *मोटरसाइकिल, स्कूटर और साइकिल सवार, पैदल चलने वाले गोवंश से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। कई लोगों की हड्डियां टूटी हैं। रात के समय अंधेरे में ये पशु सड़क के बीच में बैठ जाते हैं,जिससे दुर्घटना की संभावना और बढ़ जाती है।सबसे ज्यादा समस्या *शहर के मुख्य मार्गो जैसे बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, अग्रवाल सभा रोड और हॉस्पिटल रोड, बहरोड मोड, किला रोड, सब्जी मंडी पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी *प्रशासन और नगर परिषद द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं* की जा रही है। गोवंश को पकड़कर गौशाला भेजने का काम कागजों तक ही सीमित है।शहरवासियों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि आवारा गोवंश को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। अन्यथा किसी दिन कोई बड़ी जनहानि हो सकती है। सोचने वाली बात तो यह है कि सुनने में लगातार आता रहता है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान लगातार चलाये जा रहे है फिर भी आवारा पशुओं की तादाद कम नहीं हो रही बल्कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। आवारा पशुओं को पकड़ने के संबंध अधिकारियों द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी करना चाहिए जिससे आमजन को जहां भी आवारा पशु नजर आए वे अधिकारियों तक सूचना पहुंचा सके। आपसे विनम्र निवेदन करता हूं यह एक गंभीर समस्या है इससे शहर वासियों को जल्द से जल्द निजात मिलनी चाहिए ताकि कोई जान माल का किसी प्रकार का नुकसान न हो। आशा करता हूं इस पर संबंधित अधिकारी संज्ञान में लेते हुए जल्द कार्रवाई करेंगे। आमजन से भी निवेदन करता हूं आप भी आवारा पशुओं से थोड़ा बच कर चले। एक बेहद महत्वपूर्ण एवं प्रसिद्ध वाक्य है “सतर्कता ही बचाव है।”
रवि गर्ग ( मोनू भाटा )
महामंत्री- अग्रवाल सभा (रजि.) नारनौल
युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



