A2Z सभी खबर सभी जिले की
यातायात नियमों को दिखाया ठेंगा,तिरंगा यात्रा में जन प्रतिनिधि भी बिना हेलमेट के नज़र आये
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मैहर
15अगस्त के शुभ अवसर पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जोश तो देखने को मिला, लेकिन इसी दौरान यातायात नियमों की जमकर अनदेखी भी सामने आई। यात्रा में शामिल सैकड़ों बाइक सवारों में बड़ी संख्या में युवा बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आए।
सबसे बड़ा सवाल उस समय खड़ा हुआ जब मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भी बिना हेलमेट के यात्रा में शामिल दिखाई दिए। वहीं मैहर भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी सहित यात्रा में शामिल कई बाइक सवारों ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। तिरंगा हाथ में लेकर निकली इस यात्रा में यातायात नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी निभाने वाले विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कराने और बिना हेलमेट वाहन चलाने पर कार्रवाई करने वाला यातायात विभाग क्या जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक आयोजनों में शामिल लोगों के लिए भी वही नियम लागू करता है? अगर नियम सभी के लिए समान हैं तो फिर तिरंगा यात्रा के दौरान सैकड़ों बाइक सवारों को बिना हेलमेट सड़क पर चलने की अनुमति कैसे मिली?
आम तौर पर गांवों और कस्बों से आने वाले गरीब और सामान्य नागरिकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालानी कार्रवाई करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों से अब सवाल है कि क्या यातायात नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं?
तिरंगा यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, लेकिन देश के कानून और यातायात नियमों का सम्मान करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे में जिले के यातायात प्रभारी और पुलिस प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि तिरंगा यात्रा के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर क्या कार्रवाई की जाएगी?
सवाल सीधा है—जब जनप्रतिनिधि ही यातायात नियमों को ठेंगा दिखाएंगे, तो आम नागरिकों को नियमों का पाठ कौन और किस नैतिक अधिकार से पढ़ाएगा?
मैहर ब्यूरो चीफ, सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।