A2Z सभी खबर सभी जिले की
खाद्य शाखा का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के निराकरण के दिए निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित जिला आपूर्ति एवं खाद्य नियंत्रक शाखा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शाखा में जांच के प्रकरणों, उनकी प्रगति तथा लंबित प्रकरणों की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती पाल ने मौके पर लंबित प्रकरणों को स्वयं देखा और अधिकारियों-कर्मचारियों को इनका शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जांच प्रकरणों की पेंडेंसी पाए जाने पर उन्होंने कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दायरा पंजी का अवलोकन किया तथा उसमें दर्ज आवेदनों को निकलवाकर उनकी स्थिति एवं कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने खाद्य शाखा द्वारा की गई कार्यवाही के अंतर्गत दर्ज एफआईआर प्रकरणों का भी अवलोकन किया और संबंधित मामलों की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खाद्य एवं आपूर्ति से संबंधित प्रकरणों में अनावश्यक विलंब न हो तथा सभी प्रकरणों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।