Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

15अगस्त के अवसर पर महादलित टोलो में पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा झंडोतोलन l

13 Aug 2026, 07:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

*15 अगस्त के अवसर पर महादलित टोलों में पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा झंडोत्तोलन*

गया, 13 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, गया द्वारा जिले के विभिन्न महादलित बाहुल्य गांव/टोलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत वरीय पदाधिकारियों एवं अन्य पदाधिकारियों को चिन्हित महादलित टोलों में जाकर झंडोत्तोलन करने तथा समारोह में उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए नामित किया गया है।
नगर प्रखंड अंतर्गत उप विकास आयुक्त, गया द्वारा महादलित टोला किरानी घाट, अपर जिला दण्डाधिकारी (राजस्व), गया द्वारा समीर तकिया रविदास टोली, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच द्वारा गेवाल बिगहा पईनपुर भुईंटोली, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन द्वारा कॉटन मिल भुईंटोली, तथा सिविल सर्जन, गया द्वारा केरूआ धमपुर महादलित टोला में झंडोत्तोलन किया जाएगा।
इसी प्रकार निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा रामदासपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा परसावां पटेल बिगहा, जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा इंग्लिश महादलित टोला, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा चांदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा उतरौंध, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर द्वारा लेन किनारे भुईंटोली, तथा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सदर द्वारा बैरागी भुईंटोली में झंडोत्तोलन किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा खरखुरा मांझी टोला, जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा माड़नपुर महादलित टोला, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा कोरमा महादलित टोला, जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा सिमरिया (मदन बिगहा), वरीय उप समाहर्ता द्वारा वेमता, उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा भुईंटोली देवी स्थान तथा कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल द्वारा विनोवा नगर में झंडोत्तोलन किया जाएगा।
जिले के अन्य प्रखंडों में भी संबंधित अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को विभिन्न महादलित टोलों में झंडोत्तोलन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम के लिए नामित किया गया है। इनमें शेरघाटी, टिकारी, मानपुर, आमस, गुरुआ, डुमरिया, डोभी, इमामगंज, बाराचट्टी, मोहनपुर, बांकेबाजार, गुरारू, परैया, कोच, नीमचक बथानी, खिजरसराय एवं अतरी प्रखंड/नगर निकाय क्षेत्र शामिल हैं।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि नामित पदाधिकारी स्वतंत्रता दिवस समारोह के पश्चात संबंधित महादलित टोलों में जाकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के तरीकों के संबंध में जागरूक करेंगे। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड के दो-दो महादलित टोलों में स्वेच्छापूर्वक स्थल चयन कर भ्रमण करेंगे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!