A2Z सभी खबर सभी जिले की
गोण्डा – भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट केस दर्ज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गोण्डा – तरबगंज, थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष के देवीदीन निवासी अकबरपुर ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार को सुबह करीब 7 बजे भूमि संबंधी विवाद को लेकर विपक्षी प्रदीप रामसुधर ,नीरज व रामकुमारनिवासीगण अकबरपुर ने अपशब्द का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने देवीदीन के साथ ही कोलई,व प्रीती तथा नीता व मुलना देवीको भी बुरी तरह मारा-पीटा। जिससे सभी को गम्भीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से प्रदीप निवासी अकबरपुर ने भी थाने में तहरीर देकर कोलई व देवीदीन तथा जंगल पुत्र बरसाती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। प्रदीप का आरोप है कि विपक्षियों ने उनके साथ मारपीट की है।नगर कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कौशिक श्रीवास्तव जिला संवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज गोण्डा
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।