सावन मेले में खाद्य व प्रसाद की दुकानों पर स्पष्ट पहचान की मांग को लेकरभारतीय बजरंग दल क ने उपजिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सावन मेले में खाद्य व प्रसाद की दुकानों पर स्पष्ट पहचान की मांग को लेकर भारतीय बजरंग दल ने उपजिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र
गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी गोलानगर में सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय बजरंग दल ने प्रसाद एवं खाद्य पदार्थों की दुकानों को लेकर प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने उप जिलाधिकारी गोला गोकर्णनाथ की गैर मौजूदगी में तहसीलदार गोला को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि सावन मेले के दौरान नगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में प्रसाद की दुकानों तथा खाने-पीने के प्रतिष्ठानों पर संचालक का नाम और प्रतिष्ठान की पहचान स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि नगर के विभिन्न स्थानों पर कुछ खाद्य एवं प्रसाद की दुकानें बिना स्पष्ट नाम अथवा प्रतिष्ठान की पहचान प्रदर्शित किए संचालित होने की जानकारी मिली है। पत्र में मोहम्मदी रोड स्थित हेल्पलाइन के सामने तथा अलीगंज रोड पर संचालित कुछ दुकानों का भी उल्लेख किया गया है।
अनूप गुप्ता का कहना है कि इस संबंध में भारतीय बजरंग दल की टीम द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को पूर्व में कई बार अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित विभाग द्वारा दुकानों का निरीक्षण कराया जाए तथा खाद्य सुरक्षा एवं अन्य लागू नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।
उन्होंने कहा कि दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान का नाम एवं आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के लिए निर्देशित किया जाए तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
भारतीय बजरंग दल ने प्रशासन से सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी व्यवस्था किए जाने की भी मांग की है।
ज्ञापन देते समय जिला प्रभारी अमित मिश्रा एडवोकेट जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता वह अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨⚖️ **बड़ी खबर | 7 साल तक की सजा वाले मामलों में जेल भेजना ही पहला रास्ता…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में दबंगई का आरोप! लोहानी सराय में परिवार को घेरने, पथराव और…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा तथा एसडीओपी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…
पूरी खबर पढ़ें →
मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…
पूरी खबर पढ़ें →
1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।