Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस सिकंदराराऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कोतवाली से किया शुभारंभ

14 Aug 2026, 05:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

Screenshot 20260814 165528 Galleryहाथरस सिकंदराराऊ ।स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को सिकंदराराऊ कोतवाली से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी, पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। हाथों में आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज थामे युवाओं और बच्चों के उत्साह से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा के दौरान लगे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से समूचा नगर गूंज उठा।

Screenshot 20260814 170333 Gallery

कोतवाली परिसर से शुरू होकर यह तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों जैसे गौसगंज, नौरंगाबाद, राठी चौराहा, बड़ा बाजार और नयागंज से होते हुए जीटी रोड पहुंची। इसके बाद यात्रा पंत चौराहा होते हुए मंडी गांधीगंज पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया।

 

इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जन-जन में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का एक महाअभियान है। उन्होंने सभी नगरवासियों से अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और देश के वीर शहीदों को नमन करने की अपील की।

 

यात्रा में पुलिस बल के साथ-साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि मुस्तैद रहे।

 

तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता पंकज गुप्ता, मुकुल गुप्ता, विशाल वाष्र्णेय, भानु प्रताप सक्सेना, सूरज वाष्र्णेय, प्रवीण वाष्र्णेय, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, संतोष पौरुष, किशनवीर सिंह, ग्रीश मोहन गुप्ता, वैभव वार्ष्णेय, अमितेश वाष्र्णेय, राजू सूफी आदि मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

कोइंदी जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन का आरोप, चार गिरफ्तार

नगर उंटारी। गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में…

पूरी खबर पढ़ें →
पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति

पिहोवा (एडिटर रोहित)-कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की अनाज मंडी में हरियाणा किसान मज़दूर मोर्चा ने परमल धान की…

पूरी खबर पढ़ें →
माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प

केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!