राजकीय आई.टी.आई. कुचामन में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 अगस्त तक करें आवेदन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन. कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), कुचामन सिटी में विभिन्न व्यवसायों (ट्रेड्स) में प्रशिक्षण के लिए केंद्रीयकृत ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक 10वीं पास अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
संस्थान के सहायक निदेशक योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त दोपहर 1:00 बजे तक है, जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया था पर प्रवेश नहीं मिला, वे अपने फॉर्म की प्रति व दस्तावेज संस्थान में जमा करवाएं।
उन्होंने बताया कि जिन्होंने पहले आवेदन नहीं किया, वे 20 अगस्त दोपहर 1:00 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भरकर उसी दिन संस्थान में जमा कराएं। 21 अगस्त 2026 को मेरिट के आधार पर ट्रेड आवंटित कर प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही मेरिट में स्थान न मिलने पर अभ्यर्थी मैनेजमेंट कोटे से भी रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं।
सहायक निदेशक ने बताया कि राजकीय आई.टी.आई. कुचामन सिटी में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, फिटर, रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कण्डीशनिंग और कोपा,वहीं राजकीय आई.टी.आई. मौलासर में फिटर तथा राजकीय आई.टी.आई. परबतसर इलेक्ट्रीशियन ट्रेड उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि आई.टी.आई. पास युवाओं को सेना की अग्निपथ भर्ती में 50 अंक तक बोनस नंबर का प्रावधान है। साथ ही वार्षिक प्रशिक्षण शुल्क मात्र ₹2400 है, जबकि महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गाजीपुर। शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवार न्यायालय गाजीपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए कुल…
पूरी खबर पढ़ें →
माo सांसद श्री जगदंबिका पाल जी को सांसद रत्न पुरस्कार मिलने के उपरांत जनपद सिद्धार्थनगर में प्रथम आगमन…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsउत्तर प्रदेश सहित अन्य 9 बड़ी खबरे *1. बस्ती / कप्तानगंज - फोरलेन पर ट्रेलर ने कुचला, बाइक…
पूरी खबर पढ़ें →
सतना/नागोद। नेशनल हाईवे स्थित ब्लॉक कार्यालय नागौद के सामने का खजलैया तालाब इन दिनों बरसाती खरपतवार, पूजन सामग्री,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsअखिल भारतीय साहित्य परिषद् कोटा शाखा द्वारा हिन्दी दिवस के पूर्व अवसर पर श्री राम मंदिर परिसर, गायत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।