सामाजिक सरोकारों के बीच मनाया गया सुचिता सिंह एवं प्रतिमा जायसवाल का जन्मदिन उत्सव
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची। छात्र क्लब ग्रुप की वरीय संरक्षक एवं भाजपा नेत्री कुमारी सुचिता सिंह तथा संरक्षक प्रतिमा जायसवाल का जन्मदिन उत्सव सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में किया गया।
पहले चरण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। दूसरे चरण में बच्चों एवं आम लोगों के बीच मिठाइयों और छातों का वितरण किया गया। वहीं तीसरे चरण में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने की। पर्यावरण मंच के संरक्षक शुभम चौधरी एवं नमिता देवी ने सुचिता सिंह एवं प्रतिमा जायसवाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिव किशोर शर्मा ने दोनों के सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश देते हैं।
इस अवसर पर जन्मदिन, शादी की सालगिरह, गृह प्रवेश सहित अन्य पारिवारिक आयोजनों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संकल्प लिया गया। इसके तहत पौधारोपण, रक्तदान शिविर तथा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच पौष्टिक भोजन का वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रुपेश कुमार गुप्ता, जोगिंदर उरांव, संतोष कुमार श्रेयांश, राहुल चौधरी, कुमारी शीला, डॉ. आभा कुमारी, शोभा देवी सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…
पूरी खबर पढ़ें →
13वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में 'बिरसा मुंडा शिशु निकेतन' के होनहारों का परचम: जीते 9 पदक…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद, कतरासगढ़ : कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा के लकड़का 4/5 नंबर रेलवे ग्राउंड में अवैध निर्माण…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद धनबाद, 20 सितम्बर 2026: भारत सरकार की "Zero Coal Leakage Tolerance Policy" के प्रभावी…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…
पूरी खबर पढ़ें →
*धनबाद :* छाताबाद फुटबॉल मैदान, मस्जिद रोड और खुशबू मोहल्ला में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।