Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

हेहल पहाड़टोली में धूमधाम से मनाया गया सखुआ महोत्सव, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

14 Aug 2026, 11:48 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

रांची। रांची नगर निगम के वार्ड नंबर 34 स्थित हेहल पहाड़टोली में प्रकृति, संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सखुआ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवा एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।IMG 20260814 WA0020

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दैनिक जागरण के संपादक शशि शेखर रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में रांची नगर निगम की महापौर रश्मि खलखो, उप महापौर नीरज कुमार, असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर सूरज प्रकाश सिंह चौधरी, असिस्टेंट इंजीनियर सौरभ कुमार, स्वच्छता अधीक्षक राणा रौशन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।IMG 20260814 WA0021

कार्यक्रम में वार्ड नंबर 34 के पार्षद अजीत कच्छप, छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, भाजपा पंडरा मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा समेत अक्षांश तिर्की, अभिक तिर्की, सुधीर तिर्की, प्रेम प्रकाश तिर्की, दिनेश तिर्की, महादेव टोप्पो, सुचित तिर्की, रंजीत तिर्की, आकाश तिर्की, सविता बेक, झिबरा बेक, ममता कच्छप, दुलारी देवी, राजमनी देवी, लक्ष्मी देवी, ममता देवी, गीता भगत, सतीश सिंह, हरेंद्र सिंह, पंकज कच्छप, कलावती कच्छप, सरस्वती कच्छप, सुशीला तिर्की, शीला तिर्की, कांगी तिर्की सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सखुआ एवं अन्य स्थानीय वृक्षों का पौधारोपण किया गया। साथ ही सखुआ वृक्ष के महत्व, उसके संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में इसकी भूमिका पर विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सखुआ केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि झारखंड की प्रकृति, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।

वार्ड पार्षद अजीत कच्छप ने कहा कि सखुआ महोत्सव का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को पेड़-पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए।

उन्होंने कहा, “अगर आज हम पेड़ बचाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा, हरियाली और सुरक्षित पर्यावरण दे पाएंगे।”

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं स्थानीय लोगों ने पौधारोपण कर सखुआ सहित अन्य स्थानीय वृक्षों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि वार्ड नंबर 34 में भविष्य में भी प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa12 Sep

ब्रेकिंग न्यूज़ विश्वकर्मा मोहल्ले की सुनैना देवी का निधन, 13 सितंबर को होगा दाह संस्कार

विश्वकर्मा मोहल्ले की सुनैना देवी का निधन, 13 सितंबर को होगा दाह संस्कार श्री बंशीधर नगर। नगर क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
कतरास छाताबाद काजू बगान में फिर बना गोफ, तालाब का पूरा पानी जमीन में समाया; दहशत में हजारों लोग
Dhanbad12 Sep

कतरास छाताबाद काजू बगान में फिर बना गोफ, तालाब का पूरा पानी जमीन में समाया; दहशत में हजारों लोग

कतरास छाताबाद काजू बगान में फिर बना गोफ, तालाब का पूरा पानी जमीन में समाया; दहशत में हजारों…

पूरी खबर पढ़ें →
रामकनाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फल फूल रहा अवैध कोयला कारोबार, रत्नेश कुमार ने कार्रवाई की मांग की।
Dhanbad11 Sep

रामकनाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फल फूल रहा अवैध कोयला कारोबार, रत्नेश कुमार ने कार्रवाई की मांग की।

रामकनाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फल फूल रहा अवैध कोयला कारोबार, रत्नेश कुमार ने कार्रवाई की मांग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!