Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कृतज्ञ राष्ट्र भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

15 Aug 2026, 01:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

QQeBBGM 1248117017 3
=================
वंदेभारतलाइवटीव न्युज,15 अगस्त 2026, नागपुर

—: पूरे भारत देश में आज शनिवार 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरी देशभक्ति भावना के साथ मनाया जा रहा है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लालकिले से लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने देश को संबोधित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने सरकार की उपलब्धियों का वर्णन करने के साथ ही विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर भी बड़े ऐलान किए। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के आज के संबोधन में युवाओं, एआई, शिक्षा, खेल, स्टार्टअप , बायो इकोनाॅमी, उद्योग सहित देश की अर्थव्यवस्था पर भी विशेष जोर रहा । प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने आज के आपने संबोधन में कहा कि भारत देश 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के अपने लक्ष्य की ओर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देश की दिशा भी तय हो चुकी है, और अब अपने लक्ष्य को हासिल करके ही रहना है, इसके लिए केवल नीतियों में बदलाव ही नहीं बल्कि वर्क कल्चर और अपने सोच में भी बदलाव लाना होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने लालकिले से देश के युवाओं को के लिए भी कई ऐलान करते हुए कहा कि भारत सरकार आने वाले एक वर्ष में एक करोड़ युवाओं को एआई स्किल्स की ट्रेनिंग भी देने का संकल्प ले चुकी है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि एआई- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दायरा तेजी के साथ बढ़ रहा है, भारत के युवाओं को भी इस क्षेत्र में दुनियां का के आगे बढ़ने के लिए तैयार किया जाना बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा दिए आज के भाषण में प्रमुख रूप से इस बात पर जोर रहा कि भारत के युवा शक्ति को तकनीक अपनाकर वैश्विक स्तर पर अपनी भी पहचान बनानी चाहिए।.इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के महंगी कोचिंग व्यवस्था पर होने वाले खर्चों को लेकर अपनी चिंता भी जताई ,प्रधानमंत्री जी ने कहा कि कोचिंग कक्षाओं की होड़ गरीब, मध्यम वर्गीय परिवारो पर एक बड़ा आर्थिक बोझ बन रहा है,प्रधानमंत्री जी ने ऐलान किया कि देश के युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क आनलाईन कोचिंग की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जायेगी। प्रधानमंत्री जी के अनुसार भारत के पास डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रतिभाशाली शिक्षक, विशेषज्ञों की बड़ी ताकत है,इन संसाधनों का उपयोग करते हुए युवाओं के लिए निशुल्क कोचिंग का व्यापक नेटवर्क तैयार किया जायेगा।.प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देश के युवा केवल अपने रोजगार ही नहीं तलाश रहें बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर रहें हैं। प्रधानमंत्री जी ने स्किल इंडिया , अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी भागीदारी के खोलने , राष्ट्रीय ड्रोन नीति, खेलो इंडिया, जैसी पहलों का भी वर्णन किया। प्रधानमंत्री जी ने खेलों के क्षेत्र में भारत की बढ़ती हुई क्षमता का वर्णन करते हुए कहा कि खेलो इंडिया.गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स, विंटर गेम्स, बीच गेम्स, खेलों का बुनियादी ढ़ांचा , कोचिंग, स्पोर्ट्स, मेडिसिन और स्पोर्ट्स नयुट्रिशन जैसे क्षेत्रों में भी भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने भारत की अर्थव्यवस्था और वैश्विक कंपनियों को लेकर भी एक बड़ा लक्ष्य रखा, प्रधानमंत्री जी ने कहा कि दुनियां में फाॅरचुन -500 कंपनियों की चर्चा होती है, तो आने वाले दशक में फाॅरचुन -500 मे शामिल करना देश का लक्ष्य क्यों नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री जी ने भारत बाॅयो इकोनाॅमी का भी उल्लेख किया। उन्होने कहा कि आने वाले समय में भारत को नई तकनीक, नवाचार, उद्योग, के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की भूमिका भी निभानी.होगी। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि विकसित भारत का यह लक्ष्य केवल केंद्र सरकार के प्रयासों से ही प्राप्त नही किया जा सकता है, इसके लिए केंद्र सरकार के साथ साथ, राज्य की सरकारों और उद्योग जगत को भी एकसाथ मिलकर काम करना होगा। प्रधानमंत्री जी ने सुधारों को लगातार आगे बढ़ाने की जरूरत बतलाते हुए कहा है कि सरकार सुधार में मजबूरी नहीं बल्कि अपने संकल्प और विश्वास के साथ कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने आगे कहा कि भारत को लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सुधारों की प्रक्रिया को भी लगातार जारी रखना होगा। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए देश को अपनी सोच और काम करने के तरीकों में भी बदलाव लाना होगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

ब्रेकिंग न्यूज़ पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप

पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई

# 🚨 बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और नकदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और नकदी बरामद

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!