A2Z सभी खबर सभी जिले की
पाली में युवक घर में फंदे पर लगाई फांसीः परिजन बोले- मानसिक रूप से तनाव में था, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पाली में युवक घर में फंदे पर लगाई फांसीः परिजन बोले- मानसिक रूप से तनाव में था, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।
पाली के सदर थाना क्षेत्र के गिरादड़ा गांव में 30 साल का महेंद्रसिंह घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों की नजर पड़ने पर वे उसे तुरंत इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार महेंद्रसिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था और वह शादीशुदा था।घर में फंदे पर लटका मिला युवक
सदर थानाप्रभारी कपुराराम ने बताया कि थाना क्षेत्र के गिरादड़ा गांव में 30 साल का महेंद्रसिंह पुत्र जब्बरसिंह घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों की नजर पड़ने पर उन्होंने उसे तुरंत इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया
परिजन महेंद्रसिंह को इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि महेंद्रसिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। मृतक शादीशुदा था।
जवान बेटे की अकाल मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शुक्रवार को शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।