Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

15 Aug 2026, 07:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

*कोसली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
*विधायक अनिल यादव ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज*
*छात्र-छात्राओं ने समारोह में मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरी*
कोसली, 15 अगस्त। कोसली उपमंडल का स्वतंत्रता दिवस समारोह आज राजीव गांधी खेल परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर कोसली के विधायक अनिल यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। इससे पहले वंदेमातरम राष्ट्रगीत का वादन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अनिल यादव ने कहा कि वीर शहीदों की असंख्य कुर्बानी के बाद सन 1947 में भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। इस आजादी को बरकरार रखते हुए हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से नागरिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ की आबादी वाला हमारा देश आज दुनिया का सिरमौर बन चुका है। आर्थिक, सामाजिक विकास एवं रक्षा मामलों में भारत विश्व का उन्नत देश माना जाता है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की रहनुमाई में हरियाणा राज्य प्रगति की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन में कोसली विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पर कोसली में आईएमटी को स्वीकृति प्रदान की। इसी प्रकार स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कोसली हलके में चिकित्सा सेवाओं के लिए 80 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। हरियाणा सरकार किसान, व्यापारी, महिला, युवा, श्रमिक, खिलाड़ी व सैनिक परिवारों की भलाई के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
समारोह में कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव, सीजी सीनियर डिवीजन अशोक कुमार, डीएसपी विद्यानंद, चेयरमैन दुष्यंत सिंह, कपिल चेयरमैन आदि मौजूद रहे। तिरंगा झंडा फहराने के बाद विधायक अनिल यादव ने मार्चपास्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कोसली उपमंडल की वीर नारियों, गैलेंटियर अवार्डी पूर्व सैनिकों, शहीद परिवार एवं युद्घ वीरांगनाओं को सम्मानित किया। पीएसआई सुरेंद्र की कमान में हरियाणा पुलिस व एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट करते हुए तिरंगे झंडे को सलामी दी।
समारोह में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने पीटी डंबल शो तथा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि विधायक अनिल यादव ने सभी स्कूलों की टीमों, एनसीसी टुकडिय़ों व पुलिस टुकड़ी को मैदान में उनके पास जाकर सम्मानित किया। उन्होंने उपमंडल के श्रेष्ठ खिलाड़ी, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी व ग्राम पंचायतों को पारितोषिक के रूप में प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। राष्ट्रगीत वंदेमातरम के वादन एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। खेल स्टेडियम में आने से पहले विधायक अनिल यादव ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को नमन किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डा. लाज कौशल, नायब तहसीलदार नेहा यादव, नायब तहसीलदार नरेश कुमार, बीडीपीओ अनिल कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कास्वां, उपाधीक्षक राजेश कुमार, पूर्व वाइस चेयरमैन जगफूल यादव, सरोज यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप, हरीश दायमा, दीपक यादव, मनिंद्र यादव, सरपंच रामकिशन जांगड़ा, मनिंद्र यादव, रविंद्र यादव, कुलदीप यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
——–

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!