A2Z सभी खबर सभी जिले की
सैल्यूट तिरंगा राजस्थान ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिव
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सैल्यूट तिरंगा राजस्थान ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिव
जयपुर। सैल्यूट तिरंगा राजस्थान एवं लायंस क्लब जयपुर डायमंड के संयुक्त तत्वावधान में LTC, गेटोर रोड, जवाहर सर्किल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्य एवं उनके परिवारजन तथा सैल्यूट तिरंगा राजस्थान से जुड़े राष्ट्रप्रेमी साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सैल्यूट तिरंगा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एम. एम. पालीवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित एवं सामाजिक सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
समारोह में रोहित जैन, नीरज सिंह, हेमंत भारद्वाज, सुवीत कौशिक, अमित, निक्षय, अंजना, सुदीप, प्रीती सक्सैना, शंकर पारीक, पूजा शर्मा, अंकित गुप्ता, सरिता मित्तल एवं निखिल पालीवाल सहित अनेक सदस्यों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। आयोजन में सुदीप (लादू ठेकेदार) एवं निखिल पालीवाल (LTC) का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर करीब 60 लोगों ने सैल्यूट तिरंगा परिवार से जुड़ने की सहमति प्रदान की। इन नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी माह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा “एक तिरंगा • एक राष्ट्र • एक संकल्प” के संकल्प के साथ हुआ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।