Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*श्री राजकुमार चौधरी को उनके कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्य अतिथि चौधरी धर्मवीर सिंह सांसद ने किया सम्मानित*

15 Aug 2026, 09:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

 

*प्रमुख समाजसेवी एवं रोटरी क्लब नारनौल सिटी के पूर्व प्रधान राजकुमार चौधरी हुए स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित*

 

*श्री राजकुमार चौधरी को उनके कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्य अतिथि चौधरी धर्मवीर सिंह सांसद ने किया सम्मानित

अगस्त  भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आज नारनौल के

Screenshot 20260815 192637 WhatsApp
15 अगस्त पर किया गया सम्मानित

आईटीआई मैदान में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में प्रमुख समाजसेवी एवं रोटरी क्लब नारनौल सिटी के पूर्व प्रधान श्री राजकुमार चौधरी को उनके कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्य अतिथि चौधरी धर्मवीर सिंह, सांसद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा द्वारा सम्मानित किया गया।

*उल्लेखनीय है कि श्री राजकुमार चौधरी वर्ष 2025-26 में रोटरी क्लब नारनौल सिटी के प्रधान रहे। उनके कार्यकाल में रोटरी क्लब की सामाजिक गतिविधियां शीर्ष पर रही। उनके कार्यकाल में रोटरी क्लब द्वारा महावीर चौक पर संचालित रोटरी रसोई में जहां पूरे वर्ष जरूरतमंद एवं गरीबों को मात्र ₹10 में पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया गया, वहीं जिले के कई स्कूलों में बच्चों को पुस्तक, बैग व स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया, रोड सुरक्षा सप्ताह में हेलमेट का वितरण, गरीब कन्याओं को साइकिलें व गंभीर मरीजों के लिए विजय हॉस्पिटल में फ्री डायलिसिस की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।*

रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री राजकुमार चौधरी के कार्यकाल की सबसे प्रमुख एवं अहम उपलब्धि रही पांच कन्याओं के सामूहिक विवाहोत्सव की। इस सामूहिक विवाह की चर्चा न केवल नारनौल अपितु हरियाणा व आसपास के राज्यों में भी रही। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित यह विवाह समारोह बहुत ही भव्य एवं शानदार रहा, जिसमें पहली बार आर्थिक रूप से गरीब परिवारों की बच्चियों की शादी इस भव्यता से की गई थी, जैसे की हर व्यक्ति अपने बच्चों की शादी धूमधाम से करने के बारे में सोचता है। शादी में पांचों कन्याओं को गृहस्थी का पूरा सामान भी रोटरी क्लब द्वारा भेंट किया गया था। इस आयोजन में हजारों गणमान्य लोगों ने शामिल होकर कन्याओं को अपना आशीर्वाद दिया था। श्री राजकुमार जी के कार्यकाल में हुएं इस सामूहिक विवाह के लिए लोगों ने दिल से रोटरी क्लब की सराहना करते हुए कहा था कि रोटरी क्लब को ऐसे आयोजन भविष्य में भी करते रहना चाहिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!