Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

15 Aug 2026, 08:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

जिला पंचायत परिसर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, चलायाIMG 20260815 WA0187 स्वच्छता अभियान

विकसित भारत की ओर बढ़ रहा देश :-किरण चौधरी

हरिद्वार, 15 अगस्त । जिला पंचायत कार्यालय परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ( राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे।ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ( राजेंद्र सिंह )ने जनपद वासियों और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि “पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने गांवों की सड़कों को शहरों की सड़कों से जोड़ने का काम किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की सुविधाओं के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रहे हैं, जिसका लाभ किसान, मजदूर और उद्यमियों को मिल रहा है। 2047 के विकसित भारत की ओर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।” उन्होंने कहा कि “जिला पंचायत के माध्यम से गांवों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। देश की आजादी के लिए अनेक वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन अमर शहीदों को शत-शत नमन। देश की उन्नति और प्रगति के लिए हमें मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ( राजेंद्र सिंह) ने स्वच्छता का संदेश देते हुए जिला पंचायत परिसर में सफाई अभियान भी चलाया। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के संकल्प को हमें अपने दैनिक जीवन में उतारना होगा।” जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि “वीर शहीदों के बलिदान को हम हमेशा याद रखेंगे। उन्हीं के बलिदानों से हमें आजादी मिली है और आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें उनके सपनों के भारत को साकार करने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होगे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना करते हुए मिठाई वितरित की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!