A2Z सभी खबर सभी जिले की
गांजा की खेप के साथ साथ मोटर साइकिल , एवं तीन तस्कर पुलिस के गिरफ्त मे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



कटनी
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.330 किलोग्राम गांजा एवं एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 1.55 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। इसी दौरान 14 अगस्त 2026 को ग्राम पठरा के आगे पुरानी पक्की डामर रोड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस को देखकर तीनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शिव कुमार चौधरी (37) निवासी पहरिया, राजकुमार चौधरी (46) निवासी मोहास एवं धर्मेन्द्र कुमार चौधरी (40) निवासी मोहास, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताए।
पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मोटरसाइकिल (क्रमांक M P 21 M ,P,िू 0281) की तलाशी ली। बाइक में टंगे सफेद-लाल रंग के थैले से 2.330 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने गांजा एवं वाहन जब्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है तथा उनसे गांजा के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उ, नि ,सुयश पाण्डेय, उनि विष्णुशंकर जायसवाल, प्रधान आरक्षक पवनराज, वीरेन्द्र चढ़ार, नीतेश डोंगरे, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, शिवप्रकाश तिवारी एवं बृजलाल प्रजापति की अहम भूमिका रही।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।