A2Z सभी खबर सभी जिले की
*समाजसेवा के लिए सातवीं बार जिला प्रशासन से स्वतंत्रता दिवस पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुए शुभम कंछल कारोता वाले* –
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*समाजसेवा के लिए सातवीं बार जिला प्रशासन से स्वतंत्रता दिवस पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुए शुभम कंछल कारोता वाले* –
नारनौल। समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शुभम कंछल कारोता वाले को जिला प्रशासन द्वारा सातवीं बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के मुख्यअतिथि
भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव , जिला उपायुक्त अनुपमा अंजली , पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरीया IPS , पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, चेयरमैन कमलेश सैनी एवं भाजपा नेता राकेश शर्मा ने उन्हें यह सम्मान पत्र दिया! उनकी इस उपलब्धि के साथ वे नारनौल के उन चुनिंदा युवाओं में शामिल हो गए हैं, जिन्हें समाजसेवा के लिए बार-बार जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है।
शुभम कंछल कारोता वाले ने बताया कि उन्हें यह सम्मान माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी की प्रेरणा , विधायक श्री ओम प्रकाश यादव जी के आशीर्वाद तथा बड़े भाई यतेंद्र राव जी के मार्गदर्शन से प्राप्त हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में उनके आदर्श तत्कालीन नारनौल पुलिस अधीक्षक श्री हामिद अख्तर जी IPS , डीआईजी हरियाणा पुलिस, की प्रेरणा से उन्होंने समाजसेवा का बीड़ा उठाया था। वर्ष 2016 से अब तक उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उन्हें स्वतंत्रता दिवस 2016 , गणतन्त्र दिवस 2017 , गणतंत्र दिवस 2018 , गणतंत्र दिवस 2019 , स्वतंत्रता दिवस 2020 , स्वतंत्रता दिवस 2021 एवं स्वतंत्रता दिवस 2026 कुल सात बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।
शुभम कंछल ने कहा कि समाजसेवा उनके लिए केवल सम्मान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने और जनहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे इसी भावना के साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।
अपनी इस उपलब्धि के लिए उन्होंने अपने माता-पिता सहित समाज एवं मीडिया बंधुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है
उनकी इस उपलब्धि पर नारनौल की अनेक सामाजिक संस्थाओं एवं सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाइ प्रेषित की!
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।