A2Z सभी खबर सभी जिले की
सनराइज मॉडर्न पब्लिक स्कूल गरौठा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रबंधक डॉ. रणजीत सिंह ने किया ध्वजारोहण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


।झांसी के गरौठा कस्बा स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सनराइज मॉडर्न पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के प्रबंधक व भीम आर्मी के झांसी जिलाध्यक्ष डॉ. रणजीत सिंह रहे। उन्होंने विद्यालय प्रांगण में गौरव के प्रतीक तिरंगे झंडे को फहराया
और राष्ट्रगान के साथ सलामी दी।बाबा साहेब और महापुरुषों को किया नमनध्वजारोहण के उपरांत डॉ. रणजीत सिंह और स्कूल स्टाफ ने भारत माता, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
बच्चों को दिया शिक्षा और अधिकारों का संदेशसभा को संबोधित करते हुए प्रबंधक डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि यह आजादी हमें कड़े संघर्षों और बलिदानों के बाद मिली है। देश को मजबूत बनाने के लिए आज की युवा पीढ़ी और बच्चों का शिक्षित होना सबसे जरूरी है। उन्होंने बाबा साहेब के संदेश ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ पर जोर देते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मनइस राष्ट्रीय पर्व पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविताएं और नाटक प्रस्तुत किए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य पेश कर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया और सभी विद्यार्थियों को मिठाई बांटी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।