A2Z सभी खबर सभी जिले की
हाथरस के सलेमपुर सड़क हादसे में दादा-पोते समेत 3 की मौत, नायब तहसीलदार की गाड़ी से टक्कर का आरोप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरसः जंक्शन थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास शुक्रवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में मोपेड सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ठूलई गांव निवासी नाती दक्ष और उनके बाबा सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू नामक युवक गंभीर रूप से घायल
हाथरस के सलेमपुर सड़क हादसे में दादा-पोते समेत 3 की मौत, नायब तहसीलदार की गाड़ी से टक्कर का आरोप
हाथरसः जंक्शन थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास शुक्रवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में मोपेड सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ठूलई गांव निवासी नाती दक्ष और उनके बाबा सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए जिला हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों और घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने नायब तहसीलदार की गाड़ी के आगे लेटकर सड़क पर जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि उन्होंने नायब तहसीलदार से घायल को अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर अभद्रता करते हुए थप्पड़ मारने और गाली-गलौज करने के बाद घायल को अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया। भीड़ बढ़ती देख नायब तहसीलदार के मौके से चले जाने की भी बात सामने आई है। वहीं सूचना पर हाथरस सदर एसडीएम जिला अस्पताल पहुंचे और घायल सोनू का हाल जाना तथा पूरे मामले की जानकारी ली। अब सोनू की मौत के बाद इस हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सोनू की भी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मोपेड सवार तीनों लोग सलेमपुर के पास से गुजर रहे थे, तभी नायब तहसीलदार सिकंदरा राऊ की गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घायल सोनू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।