Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बानगंगा बैराज का बदलेगा रूप

16 Aug 2026, 12:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

सिद्धार्थनगर। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बानगंगा बैराज का अब कायाकल्प होने जा रहा है। बैराज के सुंदरीकरण और सुविधाओं के विस्तार के लिए 7.39 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हो चुकी है और टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। काम पूरा होने के बाद बैराज क्षेत्र का स्वरूप बदलने के साथ पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था मिलेगी।

FB IMG 1786808831214

परियोजना के तहत बैराज पर आकर्षक मुख्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। रेस्ट हाउस के बगल की भूमि की सुरक्षा के लिए करीब 200 मीटर लंबी चारदीवारी बनाई जाएगी। गाइड बांध के चारों ओर रेलिंग लगाने के साथ इंटरलॉकिंग से पाथवे विकसित किया जाएगा। रात में आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी।

नहर के पूरब की ओर बने गजीबो की तर्ज पर पश्चिम दिशा में भी नया गजीबो बनाया जाएगा। इसके अलावा मुख्य नहर और चंपापुर नहर से जुड़े हिस्सों में बोल्डर पिचिंग कराई जाएगी, जिससे नहर किनारों को मजबूती मिलेगी और कटान पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

बानगंगा बैराज पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग घूमने और परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताने पहुंचते हैं। जन्मदिन समेत छोटे आयोजनों के लिए भी यह लोगों की पसंदीदा जगह बन चुका है। प्राकृतिक वातावरण और बैराज का मनोहारी दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करता है।

तीन साल में 12 से अधिक युवाओं की डूबने से मौत

बानगंगा बैराज पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाना इसलिए भी जरू

बानगंगा बैराज पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाना इसलिए भी जरूरी है,

क्योंकि पिछले तीन वर्षों में यहां डूबने से 12 से अधिक युवाओं की मौत हो चुकी है। गाइड बांध के पास रेलिंग लगने से लोगों के नदी की ओर जाने पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और हादसों का खतरा कम होगा।

परियोजना पूरी होने के बाद बानगंगा बैराज न केवल अधिक खूबसूरत नजर आएगा, बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।

मालविका जैसल, सहायक अभियंता, ड्रेनेज के अनुसार परियोजना स्वीकृत हो चुकी है और टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!