अखिल भारत हिंदू महासभा ने किया ध्वजारोहण संगठन की शक्ति से ही समाज में आएगा सकारात्मक बदलाव प्रदेश अध्यक्ष


अखिल भारत हिंदू महासभा ने किया ध्वजारोहण संगठन की शक्ति से ही समाज में आएगा सकारात्मक बदलाव प्रदेश अध्यक्ष
गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी खीरी में ध्रुव टीवीएस शोरूम में अखिल भारत हिंदू महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 80वे स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह राणा ध्वजारोहण किया।
और संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. सचिन पांडे ने लखीमपुर खीरी का जिला अध्यक्ष डाo दिनेश मिश्रा को मनोनयन किया गया ।
साथ ही जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व सौंपे गए।
अखिल भारत हिन्दू महासभा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह, डॉ. सचिन पांडे ने संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज में संगठन की बहुत बड़ी भूमिका है। जैसा कि शास्त्रों में भी कहा गया है—’संघे शक्ति कलियुगे’ अर्थात् कलियुग में संगठन में ही असली शक्ति होती है। यदि हमें किसी बड़े कार्य को सिद्ध करना है, तो उसे अकेले नहीं बल्कि संगठन की सामूहिक ऊर्जा और शक्ति के बल पर ही पूरा किया जा सकता है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने के बाद शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दिनेश मिश्रा, अपने तन, मन और धन से संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहूँगा। संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और समाज हित के कार्यों को आगे बढ़ाने में मैं अपनी भूमिका का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूँगा।
बैठक के दौरान आए हुए सभी नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए उनका माल्यार्पण किया गया पहनाकर आदर-सम्मान किया गया।
जिले में संगठन को सुचारू रूप से चलाने और जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्रा द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
जिसमें महिलाओं की भागीदारी को सशक्त करने के लिए श्रीमती सविता बाजपेई को जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनोनीत किया गया । जिला उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा , आदित्य मिश्रा को जिला संगठन मंत्री , पुष्पेंद्र सिंह को जिला मीडिया प्रभारी , प्रमोद गुप्ता को प्रेस प्रवक्ता , अभिषेक दीक्षित को
गोला नगर अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम के समापन पर नव-मनोनीत पदाधिकारियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने और हिंदू महासभा को जिले में एक नई मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया गया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




