Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्वतंत्रता दिवस पर विशेष मध्याह्न भोजन में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी

16 Aug 2026, 08:45 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय विद्यालयों में विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में शासकीय शिशु मंदिर हाई स्कूल नजरबाग तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कुण्डेश्वर, टीकमगढ़ में विशेष मध्याह्न भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ सहभोज कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुण्डेश्वर में आयोजित विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में श्रीमती सरोज राजपूत, श्री विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, पूर्व विधायक टीकमगढ़ श्री राकेश गिरि गोस्वामी, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी एवं श्रीमती अंजली शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर विशेष मध्याह्न भोजन ग्रहण किया। इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के महत्व पर प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया।
विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच आत्मीय सहभागिता से जोड़ते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।#IndependenceDay2026
#JansamparkMPFB IMG 1786849641863 1FB IMG 1786849671944FB IMG 1786849667710 1
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!