A2Z सभी खबर सभी जिले की
हरदास पुर में ग्राम सभा का हुआ आयोजन समस्याओं पर रखे गये सुझाव साथ ही किया गया निराकरण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मैहर
मैहर जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदासपुर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत हरदासपुर के सरपंच निलेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस दौरान पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने गांव से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित अपनी शिकायतें और सुझाव पंचायत के समक्ष रखे। सरपंच निलेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने भी ग्रामीणों को पंचायत से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी दी। ग्राम सभा में ग्रामीणों की सहभागिता से गांव के विकास कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।
सरपंच निलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर हरदासपुर के विकास को गति देना है। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और पंचायत के प्रति सहयोग की बातè कही।
मैहर ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।