Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

द्रोण एकेडमी के खेल दिवस में दिखा बच्चों का जोश

16 Aug 2026, 08:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Drona Academy Annual Sports Day

पिण्डारूच में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम | Drona Academy Annual Sports Day

दरभंगा। केवटी प्रखंड के पिण्डारूच पंचायत स्थित द्रोण एकेडमी में सामाजिक संस्था ‘मेधा कुञ्ज’ के तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं में बच्चों के लिए करीब 20 खेल शामिल किए गए। शतरंज, कैरम और लूडो जैसे खेलों के साथ 100 मीटर दौड़, रिले दौड़, चक्का फेंक, गेंद फेंक, रस्सी कूद, कबड्डी, पिट्ठू और चम्मच दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं हुईं।

बालक और बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग मुकाबले कराए गए। कक्षा के अनुसार भी विद्यार्थियों को विभिन्न समूहों में बांटा गया। आकाश, अन्नू, कोमल, कृष्णा, अपर्णा, सोनू, आयुष, सौम्या, राखी, दीपांजलि, नेहा, प्रिया, सिद्धार्थ, प्रिंस और अभिषेक सहित कई बच्चों ने विभिन्न स्पर्धाओं में सफलता हासिल की।

बालक वर्ग में आकाश कुमार और बालिका वर्ग में अन्नू कुमारी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। घोषणा के बाद उपस्थित लोगों ने तालियों से दोनों का उत्साह बढ़ाया।

मेधा कुञ्ज के संचालक ज्ञानेश चौधरी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को खेलों से जोड़ने के साथ पारंपरिक खेलों को संरक्षित करना भी है। उन्होंने बताया कि आगामी दीपावली और छठ की छुट्टियों के दौरान बैडमिंटन, शतरंज, कबड्डी, पिट्ठू और एथलेटिक्स की बड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना है।

खेल प्रभारी कमलेश कुमार समेत संस्थान के सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्था संभाली। विजेताओं को आगामी स्वतंत्रता दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के दौरान स्थानीय लोगों और मीडियाकर्मियों की मौजूदगी ने बच्चों का उत्साह और बढ़ाया।

पत्रकार: सीतेश चौधरी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग
Pashchim Champaran21 Sep

राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग

राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…

पूरी खबर पढ़ें →
राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग
Pashchim Champaran21 Sep

राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग

राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…

पूरी खबर पढ़ें →
आज नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पुलिस कार्यालय गया में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर मीडिया सेल के पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई l
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya21 Sep

स्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद l

स्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद अस्पतालों में परिवार नियोजन के तहत 23 बंध्याकरण गया, 21…

पूरी खबर पढ़ें →
आज पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया l
error: Content is protected !!