Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रामलीला मैदान के शुद्धिकरण के नाम पर अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग

16 Aug 2026, 08:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता 

बाहादराबाद हरिद्वार

            (उत्तराखंड)

Vande Bharat,August 16, 2026

IMG 0434 2df6e35f 4f85 40e7 a638 07272a5ba21b 7

*कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को भेजा ज्ञापन।

हरिद्वार। हल्द्वानी में कांग्रेस की जनसभा के बाद रामलीला मैदान में कार्यक्रम स्थल का हवन कर कथित रूप से शुद्धिकरण किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। एससी विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी के माध्यम से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को ज्ञापन प्रेषित कर संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उचित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

विनोद कुमार ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल का हवन कर कथित रूप से शुद्धिकरण किया जाना केवल किसी एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक पद की गरिमा का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राज्यसभा में इस मामले को उठाया है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा भी घटना पर नाराजगी जताते हुए उचित कार्रवाई की बात कही गई थी। इसके बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई न होना गंभीर चिंता का विषय है।

विनोद कुमार ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज की जाए और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

प्रतिनिधिमंडल में पार्षद अनुज कुमार सोनकर, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, पार्षद निखिल कुमार, सोम प्रकाश वाल्मीकि, गौतम कुमार, शिव कुमार, बिजेंद्र बिष्ट, बल्लू, शिवास बिष्ट, नमन लालचंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व राजकुमार, विधायक सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!