Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मॉडर्न एकेडमी में बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन

16 Aug 2026, 10:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Independence Day Celebration

तिरंगा यात्रा से गूंजा ननौरा, बच्चों ने जीता दिल

दरभंगा जिला के केवटी प्रखंड अंतर्गत ननौरा में स्थित मॉडर्न इंग्लिश एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। विद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य रमेश कुमार साहू ने हमारे संवाददाता से बातचीत में बताया कि हमारे विद्यालय में प्रत्येक राष्ट्रीय पर्व का आयोजन हमेशा ही धूमधाम से किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रात: 09:00 बजे ध्वजारोहण हुआ। ध्वजारोहण प्रधानाचार्य ने किया। सबने राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान गाया तथा स्वातंत्र्य संग्राम के अमर सपूतों के नाम का जयकारा लगाया।

तत्पश्चात, विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। विद्यालय के गतिविधि प्रभारी नूतन यादव एवं सतीश साह के नेतृत्व में बच्चों ने भाषण, गायन, कविता वाचन एवं नृत्य प्रस्तुत किया। सभी प्रस्तुतियां मनमोहक रही, जिसने बच्चों, अभिभावकों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधन के सभी सदस्यों का भी भरपूर मनोरंजन किया।

विद्यालय के वरिष्ठ सदस्य आशीष कश्यप ने बताया कि एक दिन पूर्व विद्यालय के सभी सदस्यों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसने सभी स्थानीय ग्रामीण इलाकों का भ्रमण किया था। उन्होंने बताया कि आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां विगत कई दिनों से चल रही थी। बच्चों ने पूरे जोश के साथ इसमें सहयोग किया।

छवि रानी, काजल एवं इफ्फत को उम्दा प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सदस्य राजकुमार सुमन, मुरारी झा एवं तबस्सुम नाज़ भी सक्रिय दिखाई दिये। मंच संचालन सतीश साह ने किया। इस दौरान मीडियाकर्मियों की भी उपस्थिति देखी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया। कुल मिलाकर यह एक सफल आयोजन था।

पत्रकार : सीतेश चौधरी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग
Pashchim Champaran21 Sep

राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग

राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…

पूरी खबर पढ़ें →
राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग
Pashchim Champaran21 Sep

राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग

राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…

पूरी खबर पढ़ें →
आज नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पुलिस कार्यालय गया में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर मीडिया सेल के पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई l
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya21 Sep

स्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद l

स्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद अस्पतालों में परिवार नियोजन के तहत 23 बंध्याकरण गया, 21…

पूरी खबर पढ़ें →
आज पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया l
error: Content is protected !!