Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर, एवं एस,पी, मोटर साइकिल से सफ़र करते हुए सड़क की वास्तविक स्थिति देखी

16 Aug 2026, 10:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

IMG 20260815 WA0406

कटनी

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का असली मतलब तब दिखाई दिया, जब ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत अतरसूमा के ग्राम हल्का में कलेक्टर श्री तिवारी पहले ग्रामीणों के साथ करीब एक किलोमीटर तक पैदल चले और सड़क की स्थिति को करीब से देखा। आगे सड़क का रास्ता और मुश्किल था। तभी गांव के ही एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल सामने आई।

 

कलेक्टर ने स्वयं मोटरसाइकिल की कमान संभाली और पीछे पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को बैठाकर बोदा तिराहा से बसहरा मार्ग की ओर निकल पड़े।करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर कलेक्टर और एसपी ने स्वयं मोटरसाइकिल से सफर करते हुए सड़क की वास्तविक स्थिति देखी। यह सिर्फ सड़क का निरीक्षण नहीं था, बल्कि ग्रामीणों की समस्या को उसी परिस्थिति में महसूस करने की कोशिश थी, जिसका सामना वे रोज करते हैं।

दरअसल पर ग्राम पंचायत सिलौंडी में बीते शुक्रवार को आयोजित जन विश्वास अभियान के शिविर में पहुंचने के पहले संभागायुक्त, कलेक्टर, एसपी,डीएफओ और जिला पंचायत सीईओ आस-पास के गांवों की समस्याएं जानने दौरे पर थे। इसी दौरान 

ग्राम हल्का में बोदा तिराहा के पास अधिकारियों को ग्रामीणों ने बताया कि बोदा तिराहा से बसहरा मार्ग मिट्टी और मुरूम का बना है। बरसात में बारिश के कारण मुरूम बह जाने से सड़क जगह-जगह कीचड़ में बदल जाती है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है।

कलेक्टर ने समस्या को केवल सुनकर अधिकारियों को निर्देश देने के बजाय खुद मौके पर जाकर सड़क की हकीकत देखने का निर्णय लिया। करीब एक किलोमीटर पैदल चलने के बाद मोटरसाइकिल से आगे का रास्ता तय कर उन्होंने सड़क की स्थिति को प्रत्यक्ष देखा।

निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को बोदा तिराहा से बसहरा मार्ग को पक्की सड़क में विकसित करने के लिए स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर और एसपी के मोटरसाइकिल से सड़क का निरीक्षण करने की खबर जैसे ही ग्रामीणों तक पहुंची, मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों के लिए यह दृश्य इसलिए भी खास था क्योंकि जिस सड़क पर वे रोजाना मुश्किलों के बीच आवागमन करते हैं, उसी सड़क पर जिले के कलेक्टर स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर उसकी वास्तविक स्थिति देखी।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!