उपायुक्त की आइकॉनिक ‘एंबेसडर’ और एसएसपी की विंटेज ‘जिप्सी’ नए कलेवर में प्रदर्शित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनबाद जिला प्रशासन ने अपनी गौरवशाली प्रशासनिक विरासत को संजोने के लिए एक अनूठी पहल की है।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार द्वारा जिले के पूर्व प्रशासनिक इतिहास की गवाह रहीं धनबाद उपायुक्त की आधिकारिक एंबेसडर कार (जेएच 10 एच 0055) तथा धनबाद एसएसपी की प्रतिष्ठित मारुति जिप्सी (जेएच 10 सी 0022) को पूरी तरह पुनर्निर्मित कर आमजनों के दीदार हेतु समाहरणालय परिसर में स्थापित किया है।
दशकों तक जिले की विधि-व्यवस्था, नीति निर्धारण और जनसेवा की मूक साक्षी रहीं इन दोनों गाड़ियों को उनके मूल स्वरूप में री-स्टोर किया गया है।
इस ऐतिहासिक कार्य को लेकर जिले के दोनों वरीय अधिकारियों ने कहा कि सरकारी सेवा से निष्प्रयोज्य हो चुके इन ऐतिहासिक महत्व के वाहनों को बचाकर उन्हें प्रशासनिक विरासत के रूप में संरक्षित किया गया है। दोनों वाहनों की डेंटिंग, पेंटिंग, क्लासिक इंटीरियर, इंजन पार्ट्स, लाइट और लोगो को उनके मूल विंटेज लुक के अनुरूप बारीकी से तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा का प्रतीक रही सफेद एंबेसडर और पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की पहचान रही मारुति जिप्सी को एक साथ प्रदर्शित कर प्रशासन व पुलिस के समन्वय को दर्शाया गया है। समाहरणालय आने वाले आम नागरिक, युवा और छात्र-छात्राएं अब इन ऐतिहासिक वाहनों को करीब से देख सकेंगे और जिले के प्रशासनिक सफर को समझ सकेंगे।
उपायुक्त एवं एसएसपी ने बताया कि यह पहल केवल पुराने वाहनों का जीर्णोद्धार नहीं, बल्कि धनबाद के प्रशासनिक गौरव और इतिहास को आम जनता के साथ साझा करने का प्रयास है। यह समाहरणालय परिसर के सौंदर्य में वृद्धि करने के साथ-साथ नागरिकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र साबित होगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…
पूरी खबर पढ़ें →
कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।