Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पहाड़तोड़ बाबा दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई, समिल्लित हुए रतिलाल टुडू

17 Aug 2026, 08:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260817 WA0259

IMG 20260817 WA0260

बाघमारा प्रखंड अंतर्गत कतरास अंचल के वार्ड संख्या-5 स्थित लाल धोड़़ा में पहाड़तोड़ बाबा दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य रूप से झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (बीसीसीएल) के जोनल उपाध्यक्ष सह झामुमो वरीय नेता रतिलाल टुडू शामिल हुए।
इस अवसर पर श्री टुडू ने बाबा दशरथ मांझी के स्मृति चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, अदम्य इच्छाशक्ति एवं समाज के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि दशरथ मांझी का जीवन यह संदेश देता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और संकल्प के सामने बड़ी से बड़ी कठिनाई भी छोटी पड़ जाती है।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा दशरथ मांझी ने अपने संघर्ष और परिश्रम से समाज के लिए एक ऐसी मिसाल कायम की, जिसे आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी। उनका जीवन गरीब, वंचित एवं मेहनतकश समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके संघर्ष और समर्पण से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में झामुमो जिला संगठन सचिव मनोज रवानी, अर्जुन मुखिया, लखन भुइयां, किस्मत भुइयां, राजेश भुइयां, दिनेश आजाद, राजकुमार दास, अर्जुन भुइयां, रामजीत भुइयां, लक्ष्मण भुइयां सहित कई विशिष्ट अतिथियों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उपस्थित लोगों ने बाबा दशरथ मांझी के संघर्ष, त्याग और सामाजिक सरोकारों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथियों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता से पूरा कार्यक्रम श्रद्धा और भावनाओं से ओत-प्रोत

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक
Dhanbad21 Sep

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका
Dhanbad21 Sep

भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका

कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!